हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ा, तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में अवैध शराब का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद भी शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वहीं पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर भारी मात्रा में अवैध शराब मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने छापेमारी कर शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या कर ट्रक समेत जलाया, रुद्रपुर की शादीशुदा प्रेमिका गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी की है. जहां एक गोदाम में शराब रखे जाने की सूचना मिली थी. सिटी मजिस्ट्रेट के छापेमारी की सूचना पर शराब तस्कर गोदाम में ताला लगाकर भाग खड़े हुए, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने गोदाम का ताला तोड़ा तो भारी मात्रा में अवैध शराब रखी मिली. मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए. सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

शराब तस्कर आसपास के होटल और रेस्टोरेंट में शराब की सप्लाई करते हैं. ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के नाक के नीचे शराब तस्करी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्योंकि जिस जगह पर सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मारा उसके चंद कदम दूरी पर पुलिस चौकी भी है. बरामद शराब को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है. मौके पर मौजूद शराब तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad