हल्द्वानी: अखिलेश यादव के बयान पर बिफरे कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश; बोले— ‘अपनी बात स्पष्ट करें सपा प्रमुख, उत्तराखंडियों का सम्मान सर्वोपरि’

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी (नैनीताल)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के निवासियों को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ अब कांग्रेस ने भी इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख को अपनी स्थिति और संदर्भ स्पष्ट करने की मांग की है।

60 लाख उत्तराखंडी देश-विदेश में बढ़ा रहे मान

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के पीछे का संदर्भ और मंशा तुरंत स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लगभग 60 लाख लोग देश के कोने-कोने और विदेश में रहकर प्रदेश व देश का मान बढ़ा रहे हैं। भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को भारत के किसी भी राज्य या हिस्से में बसने, व्यापार करने और रहने का मौलिक अधिकार देता है।

राजनीतिक विचारधारा अलग, लेकिन सम्मान जरूरी

विधायक सुमित हृदयेश ने इतिहास और राजनीतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी के बाद वर्तमान में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। ये तीनों ही महान विभूतियां मूल रूप से उत्तराखंड की पावन धारा से संबंध रखती हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक विचारधाराएं भले ही एक-दूसरे से भिन्न हो सकती हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में सभी का और देवभूमि के निवासियों का सम्मान होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने पुरजोर मांग करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का आदर करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी बात का स्पष्टीकरण देना चाहिए।
यह भी पढ़ें 👉  सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कथित अभद्र टिप्पणी पर भड़का आक्रोश; भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'बागेश्वर कांग्रेस का मायका, 2027 में बागनाथ-बैजनाथ की धरती से होगा परिवर्तन' — मेलाडुंगरी में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत