हल्द्वानी : पार्षद ने मेयर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर निगम के वार्ड नम्बर 11 बद्रीपुरा के पार्षद ने मेयर पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है. तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पार्षद का आरोप है कि बीती रात लगातार विद्युत कटौती हो रही थी, जिससे उनके क्षेत्र के लोग मेयर को फोन कर विद्युत व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद मेयर ने उनको फोन कर धमकाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के भू-कटाव पर कांग्रेस ने घेरा: वरिष्ठ नेता दुर्गापाल और कुड़ाई ने सरकार से पूछे 9 सालों के हिसाब सहित 6 तीखे सवाल

पार्षद ने मेयर पर लगाए गंभीर आरोप: पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है. पार्षद ने पुलिस से तहरीर देते हुए सुरक्षा की मांग की है. पार्षद का कहना है कि उनके पास मेयर द्वारा दी गई धमकी का ऑडियो भी है. वहीं इस पूरे मामले में हल्द्वानी नगर निगम मेयर का कहना है कि पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है.

यह भी पढ़ें 👉  मामूली विवाद का खौफनाक अंत: जसपुर में कार सवारों ने बाइक को मारी टक्कर, युवक को घसीटकर कुचला, मौत

पार्षद के आरोपों को मेयर ने बताया निराधार: पार्षद को अपने पद की गरिमा बनाए रखने को कहा था, लेकिन कुछ पुराने मामले को लेकर शहर के एक जनप्रतिनिधि के बहकावे में आकर इस तरह का आरोप लगाने का काम कर रहे हैं. उनके द्वारा फोन पर पार्षद से शालीनता से बात की गई थी. हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ अधीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पार्षद के तहरीर पर पूरे मामले की जांच की गई, जांच के आधार पर मेयर के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं बनता है. मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से दरिंदगी: बागेश्वर में ट्रक चालक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर दर्ज किया पोक्
Ad