काशीपुर में विकास का दीप जलाने वाले दीपक बाली ने दी दीपोत्सव की बधाई!

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। शहर को विकास की नई दिशा देने और काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत महापौर दीपक बाली ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
महापौर दीपक बाली ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह दीपावली पर एक छोटा सा दीपक भी अंधकार को दूर करने का सामर्थ्य रखता है, उसी तरह सामूहिक प्रयासों से काशीपुर को विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उनका संकल्प है कि शहर का प्रत्येक वार्ड विकास की रोशनी से जगमगाए और हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें।
महापौर ने नगरवासियों से अपील की कि दीपोत्सव को प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं। त्योहार की खुशियों में गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों को भी शामिल करें, ताकि दीपावली की रोशनी हर घर और हर चेहरे तक पहुंचे।
अंत में उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से काशीपुर सहित समूचे क्षेत्र में सुख-समृद्धि का वास हो तथा प्रत्येक परिवार का जीवन खुशियों के प्रकाश से आलोकित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली, भाईदूज और उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं; समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का लिया संकल्प
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड