हल्द्वानी : कमलुवागांजा में शनिवार को भी समुदाय विशेष के लोगों की दुकानें रही बंद, क्षेत्र में भारी पुलिस बल रहा तैनात

खबर शेयर करें -

मुखानी थाने के कमलुवागांजा और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी समुदाय विशेष के लोगों की दुकानें बंद रहीं। हालांकि क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तैनाती के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बता दें कि बुधवार को एक युवक पर गाय के साथ क्रूरता का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था। उसके बाद वहां हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने समुदाय विशेष की दुकानें बंद करा दी थीं। शनिवार को भी दुकानें नहीं खुलीं।
एसएसपी पंकज भट्ट नै मुखानी थाना क्षेत्र में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। ताकि माहौल न बिगड़ने पाए। सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि मुखानी थानाक्षेत्र में स्थिति सामान्य है। पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार