हल्द्वानी : सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप के अंदर एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ का जवान काफी दिनों से परेशान चल रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मूल रूप से नालापानी देहरादून सीआरपीएफ कैंप कार्यालय में कांस्टेबल श्रीकांत पांडे(47) गुरुवार को ड्यूटी में तैनात था. कैंप के अंदर एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आनन-फानन में कैंप के अन्य जवान उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

पुलिस के मुताबिक अभी तक मामले में जवान के तनाव में रहने की बात सामने आई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस मुताबिक सीआरपीएफ के अधिकारी भी जवान के परिजनों के संपर्क में हैं, जवान ने किन कारणों से खुदकुशी की, इसका पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad