हल्द्वानी: ग्राहकों और सुनार ने मिली भगत कर गोल्ड लोन देने वाले बैंक को लगाया लाखों रुपए का चूना, सोने जैसा रंग चढ़ा गहनों पे ले लिया गोल्ड लोन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: ग्राहकों और सुनार ने मिली भगत कर गोल्ड लोन देने वाले बैंक को लाखों रुपए का चूना लगा दिया. पूरे मामले में बैंक प्रबंधक के तहरीर पर सुनार और गोल्ड लोन लेने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला तब खुला जब बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने गोल्ड लोन में जमा सोने के आभूषणों की जांच की. इन लोगों ने बैंक को कुल 10 लाख 90 हजार रुपए की चपत लगाई है.

बरेली रोड स्थित बैंक के शाखा प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि धान मिल बरेली रोड निवासी तरुण भारद्वाज की ज्वैलर्स की दुकान है. बैंक ने सोने की शुद्धता जांच के लिए तरुण भारद्वाज को अधिकृत किया था. आरोप है कि बैंक ने शहर के आठ लोगों को 10 लाख 90 हजार रुपए का गोल्ड लोन दिया था और इसके एवज में ग्राहकों ने अपने आभूषण गिरवी रखे थे. लोन देने से पहले बैंक ने तरुण को उक्त आभूषण शुद्धता जांच के लिए दिए थे. तरुण ने जब इस बात की पुष्टि कर दी कि आभूषण असली सोने के हैं, तब बैंक ने लोन दिया.

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला

जिसके बाद बैंक ने गोल्ड लोन पॉलिसी के तहत दूसरे अधिकृत ज्वैलर्स से आभूषणों की दोबारा जांच कराई तो पता लगा कि जिन आभूषणों पर उक्त आठ लोगों को लोन दिया गया है, वह सोने के आभूषण नकली हैं. फिलहाल पूरे मामले में बैंक प्रबंधक ने सुनार सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक का कहना है कि प्रबंधक की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं शाखा प्रबंधक का कहना है कि भारद्वाज ज्वैलर्स के साथ मिलीभगत कर सोने के नकली आभूषण और फर्जी कागजात के जरिये बैंक से धोखाधड़ी की गई है. बैंक को चपत लगाने वालों में अधिकांश लोन लेने वाले बनभूलपुरा क्षेत्र के लोग शामिल है. बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले हनीफ ने दो बार गोल्ड लोन लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें