हल्द्वानी : आपके स्वास्थ्य के साथ जमकर हो रहा खिलवाड़, बर्फी में स्टार्च, मावे में मिला आलू ओर…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोगों के स्वास्थ्य से जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। हल्द्वानी में मावे में आलू, धनिया पाउडर में चावल का आटा, बर्फी में स्टार्च, रसगुल्ला और चमचम मिठाई में स्टार्च मिलाकर ग्राहकों को ठगा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब सैंपल लेकर जांच की तो कई मामले उजागर हुए।
मंगलवार को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अभियान के तहत हल्द्वानी बाजार में औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने मिठाई की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, ठेले और परचून की दुकान से 71 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनकी जांच सचल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में व्यापारियों के सामने ही की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि पांच सैंपल अधोमानक पाए गए हैं। इनमें रसगुल्ला, चमचम मिठाई, बर्फी में स्टार्च की मिलावट पाई गई। कहा कि धनिया पाउडर में चावल का आटा मिला पाया गया। खोया में आलू की मिलावट पाई गई।
इस दौरान राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के उपायुक्त डॉ. राजेंद्र कठायत, अभिहीत अधिकारी नैनीताल संजय कुमार सिंह, कैलाश टम्टा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण