हल्द्वानी : दहेज में कार नहीं मिली तो दूल्हे ने तय रिश्ता तोड़ा, लड़की के पिता ने पुलिस में दी तहरीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दहेज में कार नहीं मिली तो दूल्हे ने तय रिश्ता तोड़ दिया. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लड़की के पिता का कहना है कि दहेज लोभियों की करतूत से वह मानसिक रूप से परेशान हैं.

निकाह की तारीख सामने आते ही कार की डिमांड: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी बेटी का निकाह शहर के आजादनगर निवासी अकील अहमद के बेटे से नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच तय हुआ था. सगाई की रस्म में करीब ढाई लाख रुपए खर्च हुए. इस बीच दोनों पक्ष के लोगों का उनके घर आना-जाना लगा रहा. साथ ही सात लाख पचास हजार रुपए उपहार के रूप में खर्च कर दिए. इस बीच निकाह की तारीख तय होनी थी. निकाह की तारीख नजदीक आते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड कर दी. असमर्थता जताने पर उन्होंने तय रिश्ते से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू: लड़की के पिता का कहना है कि रिश्ता टूटने से वो मानसिक रूप से परेशान हैं. उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर वनभूलपुरा पुलिस ने अकील अहमद, वसीम अहमद, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा