हल्द्वानी: नशे में वाहन चलाकर सवारियों को बीच रास्ते में उतारकर फरार हुआ चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशे में वाहन चलाकर सवारियों को बीच रास्ते में उतारकर फरार होने वाले चालक को खैरना पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 02 जुलाई 2023
को खैरना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को राजेश मठपाल पुत्र देवकीनंदन निवासी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा द्वारा सूचना दी कि टैक्सी वाहन संख्या UK 01 TA 3998 में वह अपने परिवार के साथ द्वाराहाट से हल्द्वानी के लिए बैठे थे लेकिन चालक ने किराया लेकर रास्ते में शराब पी ली और कार को नशे में चलाते हुए उन्हें रातीघाट के पास रास्ते में उतार कर भाग गया। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी खैरना पुलिस द्वारा चौकी खैरना बैरियर में उक्त वाहन को रोककर चैक किया तो वाहन चालक शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाता हुआ पाया गया व वाहन के कोई वैध कागज ना दिखाने पर वाहन चालक मुकेश चंद्र तिवारी पुत्र सुरेश चंद्र तिवारी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नैड़ी पैठानी थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा को अंतर्गत धारा 181/184/185/202/207 MV ACT में गिरफ्तार किया गया है। व वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

पुलिस टीम में
1- एसआई दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना
2- कांस्टेबल प्रयाग जोशी
3- कांस्टेबल राजेंद्र सती ।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश