हल्द्वानी : कोतवाली के पास यातायात ड्यूटी पर तैनात सिपाही को नशे में धुत फौजी ने पीटा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : कोतवाली के पास यातायात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को नशे में धुत फौजी ने पीट दिया। घटना से बीच सड़क जाम लग गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यातायात के सिपाही आकाश कुमार की शनिवार को नैनीताल डिस्ट्रिक बैंक तिराहे पर ड्यूटी लगी थी। दोपहर काठगोदाम की ओर से एक बैंक तिराहे से मुड़कर कालाढूंगी रोड की ओर जा रही थी। तभी तिराहे पर पीछे आई कार ने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों कार चालकों ने कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी और बहस शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

जाम की स्थिति बनने लगी। मौके पर मौजूद सिपाही आकाश ने बीच-बचाव किया तो टक्कर मारने वाली कार में सवार दो लोग उससे भिड़ गए। दोनों खुद को फौजी बता रहे थे और नशे में धुत थे। लाख समझाने पर भी दोनों नहीं मानें और एक ने आकाश को पीट दिया। इस बीच वहां जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इधर, सेना पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपियों को बेस में मेडिकल कराया गया। सिपाही आकाश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी का नाम दिनेशपुर ऊधमसिंहनगर निवासी सौरभ सिंह बिष्ट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी
Ad Ad Ad Ad