हल्द्वानी : मेंहदी के कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी ने दूल्हे के जीजा पर खुखरी से किया हमला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मेंहदी के कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी से दूल्हे के जीजा का विवाद हो गया। इस पर पड़ोसी ने खुखरी से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए एक अन्य को भी खुखरी लगी है। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मैरिज से नाराज ससुर ने सो रहे दामाद पर चाकू से किया जानलेवा हमला; लहूलुहान युवक एम्स में भर्ती

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आशीष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके साले दिवेश की शादी का मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय दिवेश के पड़ोसी अजय घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को गिराने की कोशिश करने लगा। रोकने पर वह महिलाओं से गाली-गलौज करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: 25 एकड़ कॉलोनी से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी, तलाश जारी

जानकारी पर आशीष मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया तो अजय कार से खुखरी निकाल लाया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही अजय ने आशीष पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए एक अन्य मेहमान भी घटना में खुखरी लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव: ग्रामीणों में फैली सनसनी; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
Ad