हल्द्वानी : शादी को चार साल बाद भी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया तो फांसी लगा की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : एक युवक ने कर्ज लेकर शादी की। शादी को चार साल गुजर गए, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका पाया। उस पर हर महीने की जमा होने वाली कमेटी से वह मानसिक तनाव में आ गया। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। पांच दिन चले उपचार के बाद युवक ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति

फतेहउल्लाहगंज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी अजय कुमार (38 वर्ष) पेशे से मजदूर था। परिजनों के मुताबिक चार साल पहले उसने काफी कर्ज लेकर बबिता से शादी की थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। शादी के कर्ज के साथ वह मासिक कमेटी भी जमा कर रहा था। इससे वह काफी तनाव में आ गया।

25 जून की रात अजय ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटका तड़प रहा था। उसे फौरन फंदे से उतार कर परिजनों ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में सुधार न होने पर उसे 29 जून को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक