हल्द्वानी : ज्वेलर्स से मांगी गई रंगदारी, आरोपी ने खुद को बताया सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । एक ज्वेलर्स के पास व्हाट्सऐप पर रंगदारी मांगने का संदेश आया। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बताया। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

पटेल चौक में सुरेश संस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। इसके मालिक डहरिया निवासी अंकुर अग्रवाल हैं। बीती तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने लिखा कि उसने सिद्धू मूसावाला की हत्या की है। उसने अपना नाम अकिंत सरसा बताया और ज्वेलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

रंगदारी न देने पर उसने व्यापारी को जान से मारने की धमकी तक दी। सर्राफा कारोबारी को यकीन दिलाने के लिए उसने दुकान का पता और उसका मोबाइल नंबर भी बताया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad