हल्द्वानी : आस्था कहें या अंधविश्वास, मंदिर में घंटो तक दूध पीते रहे नंदी महाराज! कटोरी-गिलास लेकर दौड़ पड़े श्रद्धालु
हल्द्वानी : इंदिरानगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के समीप देवी मंदिर में बुधवार शाम नंदी के दूध पीने की सूचना पर लोगों का तांता लग गया। बताया गया कि पूजा करने पहुंची महिला ने मंदिर परिसर में शिव मूर्ति के समीप रखे नंदी के मुंह से दूध का पात्र लगाया तो वह खाली हो गया।

मंदिर व्यवस्थापक आनंद केसरवानी ने बताया कि शाम सात बजे के आसपास महिला मंदिर में पूजा करने पहुंची। उन्हें किसी परिचित ने बताया था कि मंदिर में स्थित शिव प्रतिमा के पास नंदी की मूर्ति को दूध पिलाना। महिला ने पंडित को यह बात बताई और नंदी को चम्मच से पहले पानी पिलाया। फिर दूध पिलाने लगी। कुछ ही देर में यह बात फैल गई और कौतुहलवश आसपास के लोग मंदिर पहुंच गए। लोग मंदिर आते और नंदी को दूध पिलाते रहे। व्यवस्थापक ने बताया कि मंदिर 60 साल पुराना है और आस्था का केंद्र रहा है। इधर रात 10 बजे तक करीब सौ लोग लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

