हल्द्वानी : पिता को उपचार के लिए लेकर जा रही युवती की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पिता की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिलामें भर्ती कराया गया। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां पहुंचने से पूर्व पिता की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के कठघरिया निवासी दिवाकर बिष्ट (65) की तबीयत खराब होने पर बेटी अदिति उन्हें कार से ऋषिकेश एम्स लेकर जा रही थी। बृहस्पतिवार को गांव नमूना में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से उप  चिकित्सालय में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर

प्राथमिक इलाज कर घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। एसटीएच पहुंचने से पूर्व दिवाकर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
Ad Ad Ad Ad