हल्द्वानी : फिल्मी स्टाइल में घर में घुस के एयर गन दिखा लड़की का किया अपहरण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां फिल्मी स्टाइल में एक तरफा प्यार करने वाला युवक घर में घुसा और एयर गन से परिजनों को डराकर युवती को उठा ले गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की, लेकिन अगली सुबह युवती संदिग्ध परिस्थतियों में घर लौट आई. फिलहाल युवती की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

एयर गन दिखाकर युवती को उठा ले गया युवक: पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का 9 अक्टूबर को निकाह होना है, लेकिन नई बस्ती बनभूलपुरा में रहने वाला युवक उससे एकतरफा प्यार करता है. वहीं, जब उसे निकाह का पता, चला तो वह बेचैन हो गया और बुधवार रात उसके घर में घुसकर परिवार वालों को एयर गन दिखाकर पीड़िता को अपने साथ ले गया. इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता को निकाह ना करने की धमकी भी दी.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस: घटना के बाद परिजनों ने बनभूलपुरा पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई, लेकिन युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर लौट आई. वहीं, बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad