हल्द्वानी : गर्मी ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, बार-बार बिजली जाने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता परेशान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : शहर में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन भर उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। रविवार को नौतपा काल (ज्येष्ठ नक्षत्र में सबसे गर्म नौ दिन) में हल्द्वानी का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रहा है।

पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मई माह में इतना तापमान कभी नहीं रहा। तकरीबन 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री सर्वाधिक रहा था। बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी जेठ माह में नौतपा के समय ही रहती है। अन्य महीनों में तापमान इतना ज्यादा नहीं पहुंचता है। नौतपा काल 25 मई से शुरू हो चुका है और दो जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंच जाता है, जिससे धरती का तापमान बढ़ने लगता है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में तपिश बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लालकुआं में कांग्रेस का विशाल कैंडल मार्च: छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, उठाई न्यायिक जांच की मांग

इधर मौसम विभाग देहरादून ने पर्वतीय जिलों में अगले पांच दिन हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग मुंह और सिर पर कपड़ा डालकर घरों से बाहर निकले।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देश के छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत: हेमवती नंदन दुर्गापाल, बोले— केवल इस्तीफा काफी नहीं, दोषियों को सलाखों के पीछे भेजे सरकार

26 मई का 2011 से तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष – तापमान

2011 – 37

2012- 36.5

2013- 36.8

2014- 38

2015- 32.5

2016- 38.2

2017- 38.5

2018- 38.5

2019- 38.5

2020 – 38.5

2021 – 16.6

2022 – 39

2023 – 33

2024 – 42.2

गर्मी में परेशान रहे लोग
हल्द्वानी में गर्मी में बार-बार बिजली जाने से रविवार को ग्रामीण और शहर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। इस दौरान कमलुवागांजा, लालकुंआ और गौलापार में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बार-बार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के ईई डीडी पांगती ने बताया कि छोटी शिकायतों के लिए सप्लाई रोकी गई है जिसे कुछ ही समय में सुचारू करा दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में पुनर्नवा महिला समिति और PSP अस्पताल का विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न: सेंचुरी मिल उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने किया उद्घाटन, सैकड़ों लोगों को मिला मुफ्त परामर्श व जांच का लाभ
Ad