हल्द्वानी : यहां 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, देने थी प्री बोर्ड की परीक्षा पर अब घर मे मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :  प्री बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव उसी की चुनरी से लटक रहा था। उसे फौरन ही अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आदर्श कालोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी सुरेश कुमार आगरी यहां परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी अदिती (17 वर्ष) शहर के निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह अदिती की प्री बोर्ड की परीक्षा थी। गुरुवार रात खाना खाने के बाद अदिती अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

घरवालों को लगा कि वह पढ़ रही है और काम खत्म करने के बाद घर के अन्य लोग भी सो गए। शुक्रवार की सुबह अतिदि की मां उठकर घर के कामों में व्यस्त हो गई, लेकिन जब काफी देर तक अदिती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां उसे उठाने पहुंची। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा न खुलने पर चिंतित घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर का नजारा देखा तो होश फाख्ता हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज

अदिती अपने ही सफेद दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटक रही थी। आनन-फानन में घरवालों ने उसे फंदे से उतारा और एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की खबर मिलते ही दमुवाढूंगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी महेंद्र राज ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। संभवत: इसी वजह से किशोरी ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad