हल्द्वानी : यहाँ व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी पत्नी उसे शराब पीने से रोक रही थी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी उसे शराब पीने से रोक रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था, जो अपने परिवार के साथ हल्द्वानी रहता था.

बताया जा रहा कि मंगल पड़ाव इलाके में नशे को लेकर रात में पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया. पति को पत्नी की बात इतनी नगवार गुजरी कि उसने अपना जान दे दी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  एक दीप पुरखों के नाम: विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एमपी चौक पर जगमगाएंगे हजारों दीप

मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी एसआई दिनेश जोशी ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी 24 वर्षीय मनीष मंडल मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था. हल्द्वानी में वह पत्नी के साथ रहता था. शुक्रवार को उसका शव कमरे में मिला. परिजनों से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मनीष मंडल नशे का आदी था. इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद होता था.

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

शुक्रवार रात को भी मनीष मंडल रात के समय शराब पीकर आया और पत्नी से लड़ने लगा. जब पत्नी ने उसके जेब से नशे के सामान भी बरामद किया तो दोनों में झगड़ा भी हुआ. रात में पत्नी जब सो गई तो मनीष ने आत्महत्या कर ली. मंगल पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश जोशी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
Ad Ad Ad Ad