हल्द्वानी : झोलाछाप ने किया महिला का गर्भपात, हालत बिगड़ने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :  गौजाजाली में एक बार फिर झोलाछाप ने महिला का गर्भपात किया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। महिला का पोस्टमार्टम कराया है। प्रशासन ने झोलाछाप की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को गौजाजाली निवासी इरशाद हुसैन परिजनों के साथ डीएम कैंप कार्यालय पहुंचें। उन्होंने वहां मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को बताया कि पत्नी अफसाना बेगम (38 वर्ष) गर्भवती थी, उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

जब सिटी मजिस्ट्रेट ने गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने महिला को पहले गौजाजाली स्थित एक झोलाछाप क्लीनिक में प्रसव संबंधी काम कराया था लेकिन हालत बिगड़ गई। फिर महिला को एसटीएच लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। झोलाछाप का नाम पूछा तो एक का नाम सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही जेई को गौजाजाली में क्लीनिक पर भेजा। जहां झोलाछाप ने किसी भी महिला का प्रसव संबंधी काम कराने से इंकार कर दिया है। अब सिटी मजिस्ट्रेट ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को महिला के पति से पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं ताकि झोलाछाप का नाम पता चल सके।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad