हल्द्वानी : हनीमून के लिए मॉरीशस गए तो पति ने की पत्नी से हैवानियत की हदें पार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : सवा साल की शादी कुछ ही दिनों में टूट गई। पति के साथ हनीमून पर गई पत्नी के साथ पति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। वादा किया कि वह फिर ऐसा नहीं करेगा, लेकिन मलेशिया ले जाने के बाद उसने पत्नी को बंधक बना लिया और फिर से प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

एसएसपी नैनीताल को दी शिकायत में मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने कहा, उसकी शादी वर्ष 2022 दिसंबर में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है शादी के 2-3 दिन सब सही रहा, लेकिन जब हम हनीमून के लिए मॉरीशस गए तो मेरे पति ने मारपीट व बदसलूकी शुरू कर दी।

शराब के नशे में प्रताड़ित करता रहा। वो 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। एक सप्ताह बाद लौटे तो सास, ससुर, जेठ और जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। न चाहने के बावजूद पति पीड़िता को मलेशिया ले गया और दोबारा परेशान न करने का वादा किया। 4 फरवरी 2023 को मलेशिया के लिए निकले।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

उसने वियतनाम में फिर लड़ाई की। 6 फरवरी को मलेशिया पहुंचे तो वहां बुरा बर्ताव किया। तकिया से गला दबाकर मारने की कोशिश की, दीवार से पटका, घसीटा और बंधक बना कर रखा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर
Ad Ad Ad Ad