हल्द्वानी : होटल में शराब पीने के लिए किया मना तो युवक के बदमाशों ने सीने में घोंपा चाकू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते दिन रामपुर रोड में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, फिर तिकोनिया में युवक को गोली मारने की घटना के बाद ताजा मामला काठगोदाम में एक युवक को बदमाशों द्वारा सीने में चाकू घोंप कर घायल करने का सामने आया है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

नैनीताल रोड ज्योलीकोट निवासी 35 वर्षीय विक्रम सिंह काठगोदाम में परिवार समेत रहता है.वह ओखलकांडा के शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है. जबकि उनकी पत्नी अर्चना काठगोदाम में स्टैंड के सामने खाने के होटल का संचालन करती है.बीती शाम जब पति पत्नी होटल पर बैठे हुए थे. करीब 9.30 बजे होटल में पहुंचकर कुछ लोगों ने खाने का ऑर्डर दिया. सभी लोग अपने साथ शराब लेकर आए थे, फिर शराब को टेबल पर रखना रखकर पीने लगे. पति-पत्नी ने होटल में शराब पीने का विरोध किया तो विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

इनमें एक युवक वापस आने की धमकी देकर होटल से निकला और दो युवकों को वहीं रुकने के लिए कहा. रात करीब दस बजे युवक फिर वापस आए, इस बीच हुई गहमागहमी के बाद एक युवक ने विक्रम के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे विक्रम अचेत होकर गिर पड़ा.इसके बाद चारों आरोपी अपने वाहन से बैठकर फरार हो गए. चाकू मारने की घटना के बाद आसपास में हड़कंप मच गया, इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है. साथ ही आरोपियों तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है. अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा
Ad