हल्द्वानी : घर से स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, मोटरसाइकिल सवार शिक्षक के सामने अचानक आ गई थी नील गाय

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, घर से स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के हल्द्वानी के निजी अस्पताल लाया जा रहा था और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

उत्तरांचल कालोनी सितारगंज निवासी आशीष शुक्ला (45 वर्ष) सरकारी कंपोजिट विद्यालय गिदौर अमरिया पिलीभीत में ​शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी रीना शुक्ला जीजीआईसी जैंती अल्मोड़ा में ​शिक्षक हैं। वह यहां पत्नी, 14 व 8 साल की बेटी के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार वह अपनी मोटर साइकिल से स्कूल जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

स्कूल जाते समय रास्ते एक उनके सामने एक नीलगाय आ गई। इससे उनकी बाइक फिसल गई। वह सड़क पर बुरी तरह गिरे और सिर पर पहना हेलमेट टूट गया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें पहले सितारगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें हल्द्वानी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने निकले और यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार