हल्द्वानी : रील बनाने और फेमस होने के लिए युवक बीच सड़क में हुआ निर्वस्त्र, डिवाइडर पर खड़े होकर नहाया और कपड़े भी बदले

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : रील बनाने और सोशल मीडिया पर हिट होने के चक्कर में एक युवक बीच सड़क में निर्वस्त्र हो गया। उसने डिवाइडर पर खड़े होकर नहाया और कपड़े भी बदले। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

उक्त वीडियो नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के बाहर बनाया गया। यह वीडियो कब बनाया गया, यह पता नहीं चला। हालांकि इतना साफ है कि वीडियो मई माह में ही बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि नैनीताल रोड पर भारी यातायात है और सामने कॉलेज खुला है। छात्र-छात्राएं आ-जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

इसी बीच एक युवक वहां पानी की बाल्टी और बैग लेकर पहुंचता है। वह डिवाइडर पर कपड़े उतारता है और नहाना शुरू कर देता है। नहाने के बाद वह कपड़े भी डिवाइडर पर ही बदलता है। यह देख महिलाएं व छात्राएं झेप जाती हैं। हालांकि इसका युवक पर कोई असर नहीं पड़ता। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी