हल्द्वानी : पिकअप और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक रोड पर लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक बीते देर रात नैनीताल मार्ग आम पड़ाव के समीप पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, घायल का हल्द्वानी के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मुताबिक बाइक सवार हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रहे थे. पड़ाव क्षेत्र में दोनों युवक सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया.मृतक युवक की पहचान कोटद्वार निवासी आशीष के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

जबकि हादसे में पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चौकी इंचार्ज ज्योलीकोट नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है. पिकअप चालक फरार चल रहा है. जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं घटना में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई