हल्द्वानी : ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, परिजनों ने ऑटो चालक की हत्या की आशंका जताई है.

बताया जा रहा है थाना वनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरानगर नूरी मस्जिद निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद शहजाद उर्फ गोपी पुत्र मुख्तियार अपनी पत्नी को इलाज कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल गया था. वहां से शहज़ाद को उसके मिलने वाले कुछ लोग अपने साथ गौलापार ऑटो ठीक कराने के लिए ले गए थे. जिसके बाद रात के समय शहज़ाद के नम्बर से किसी व्यक्ति ने शहज़ाद के भाई को फ़ोन करके बताया कि शहज़ाद गौलापार खेड़ा इंडियन पेट्रोल पंप के पास घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे कुछ लोग बेस अस्पताल लेकर गए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जानकारी मिलते ही शहज़ाद का परिवार भी हॉस्पिटल पहुंचा. वहीं शहज़ाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया. एसटीएच में शुक्रवार को शहज़ाद की उपचार के दौरान मृत्यु को गई. परिजनों ने शहज़ाद की हत्या की आशंका जताई है.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. ऑटो चालकों के साथियों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad