हल्द्वानी : चिकन बेचने पर हुए विवाद में दुकानदार ने पत्थर से ग्राहक का फोड़ा सिर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : चिकन बेचने पर हुए विवाद में आरोपी दुकानदार ने पत्थर से ग्राहक का सिर फोड़ दिया। घायल अवस्था में पीड़ित ने अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ दमुवाढूंगा पुलिस चौकी में शिकायती पत्र दिया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड 37 मित्रपुरम दमुवाढूंगा में एक व्यक्ति की चिकन की दुकान है। गुरुवार की रात मित्रपुरम निवासी अनंत राम दुकान पर चिकन खरीदने पहुंचा। अनंत का कहना है कि उसने एक किलो चिकन मांगा था, लेकिन दुकानदार ने ज्यादा तोल दिया और तय मूल्य 260 रुपये से ज्यादा रुपये मांगने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

अनंत ने रुपये देने से मना कर दिया और चिकन लेकर घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद दुकानदार शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और रुपये मांगने लगा। बहस बढ़ने पर दुकानदार ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया और वहां से भाग गया। घायल अवस्था में अनंत के परिजन उसे उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर गए। उसके बाद पीड़ित ने दमुवाढूंगा पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी