हल्द्वानी : सिनेमाघर खोलने के नाम पर ठगों ने व्यक्ति से पांच लाख रुपए की करी ठगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: साइबर ठग आम लोगों को ठगने के लिए रोज नए-नए हथियार इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से सिनेमाघर (पिक्चर हॉल) खोलने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठगी कर ली. पीड़ित ने हल्द्वानी कोतवाली में मामले की शिकायत की है.

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मनीष गोयल को साल 2019 में फेसबुक के जरिए सलमान, मोनिका रावत और सचिन अग्रवाल के अलावा कई लोगों से संपर्क हुआ था. सभी ने अपने आपको फिल्म कंपनी का कांट्रेक्टर बताया था और कहा था कि वे हल्द्वानी में सिनेमाघर खोलना चाह रहे हैं. इसके लिए उन्हें भूमि की जरूरत है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

मनीष गोयल ने बताया कि आरोपियों ने उसे भी ऑफर दिया था कि यदि वो अपनी जमीन पर सिनेमाघर खोलना चाहते हैं तो उन्हें पांच लाख रुपए देने होंगे. मनीष ठगों के जाल में फंस गया और उसने आरोपियों के बताए खाते में पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन अभीतक आरोपियों की तरफ से इस तरह का कोई जवाब नहीं आया है. ऐसे में मनीष गोयल को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

मनीष गोयल ने अब हल्द्वानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad