हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर और लालकुआं क्षेत्र के सभी स्कूलों में 19 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में शीत लहर और घने कोहरे के चलते जनपद के मैदानी इलाकों जिसमें हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर और लाल कुआं क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इन मैदानी इलाकों में एक दिवसीय छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 18 जनवरी, 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में दिनाँक 19 जनवरी, 2024 को शीत दिवस एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में भी जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी क्षेत्रों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी