हल्द्वानी : कालू सिद्ध मंदिर हटाया जाना लगभग तय, विस्थापन के लिए स्थान के चयन पर नही बनी सहमति

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : सड़क चौड़ीकरण में सिर्फ दुकानें, जिला विकास प्राधिकरण की पार्किंग, सरकारी अस्पताल व स्टेडियम, होलिका ग्राउंड ही नहीं बल्कि कालू सिद्ध बाबा का मंदिर भी हटाए जाना लगभग तय है हालांकि मंदिर के विस्थापन के लिए स्थान के चयन पर सहमति नहीं बनी है। इधर, नगर निगम ने दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। 16 जनवरी के बाद दुकानें तोड़ने का अभियान शुरू हो जाएगा।

मंगल पड़ाव से बस अड्डे तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसमें सड़क के बीचोबीच दोनों तरफ 12-12 मीटर चौड़ीकरण किया जाना है। इसको लेकर लोनिवि ने दोनों तरफ ध्वस्तीकरण के चिह्न भी लगा दिए हैं। मंगल पड़ाव से बस अड्डे तक 14 नगर निगम व 53 निजी दुकानें, सुलभ शौचालय, दो सरकारी अस्पताल, स्टेडियम, एक सरकारी पार्किंग भी ध्वस्तीकरण के दायरे में आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस मामले में नगर निगम अब तक 75 नोटिस जारी कर चुका है। इधर, नगर निगम, प्रशासन की संयुक्त् टीम ने चौड़ीकरण के लिए स्टेडियम, बेस अस्पताल व कुमंविनि की बांउड्री वॉल तोड़ दी है। अब कालाढूंगी चौराहे स्थित कालू सिद्ध मंदिर का भी हटाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इस मंदिर को विस्थापित किया जाएगा। मामला धार्मिक होने की वजह से पुलिस-प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंदिर को विस्थापित करने के लिए मंदिर परिसर के पास में ही जमीन खोजी गई है हालांकि अभी मंदिर समिति से बात करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

बेस अस्पताल की सुरक्षा दीवार ढहाने के बाद अब इमरजेंसी और सीटी स्कैन कक्ष के ध्वस्तीकरण की तैयारी है हालांकि अभी तक इमरजेंसी और सीटी स्कैन कक्ष कहां शिफ्ट होगा यह तय नहीं हो पाया है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है जो प्रशासन से बातचीत के बाद शिफ्टिंग का काम शुरू करेगी।
महिला अस्पताल का प्रशासनिक कार्यालय भी होगा ध्वस्त
राजकीय महिला अस्पताल का प्रशासनिक कार्यालय भी ध्वस्तीकरण की जद में है। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए बना बेस अस्पताल का डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी) भी ध्वस्त होगा

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad