हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर की आरटीओ ऑफिस में छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों को फटकार, दलाल हुए फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक आरटीओ दफ्तर में छापा मारा. कमिश्नर दीपक रावत को आरटीओ दफ्तर में देखते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें कई सारी अनियमितताएं मिलीं. जिसके बाद कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.

कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें और गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की. इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों पर भी कमिश्नर दीपक रावत ने छापेमारी की. कमिश्नर की छापेमारी देख मौके से आरटीओ के बाहर बैठने वाले दलाल फरार हो गए. इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी के मौजूद न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरटीओ से स्पष्टीकरण मांगा है.

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

इसके अलावा आरटीओ के बाहर चल रहे एक कॉमन सर्विस सेंटर पर भी अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया. इस दौरान कमिश्नर ने लाइसेंस बनवाने आए लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली. छापेमारी में आरटीओ परिसर के बाहर फास्ट फूड की दुकान रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें भी मिली. जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

कमिश्नर ने आरटीओ परिसर में गंदगी देखने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा प्रशासन के अधिकारियों को भी ऐसे दफ्तरों में लगातार औचक निरीक्षण करना चाहिए, जो जनता से जुड़े हुए हो. कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार लाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad