हल्द्वानी : घर में खाना खाने के बाद घूमने निकले एलएलबी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– मुखानी थाना क्षेत्र से घर में खाना खाने के बाद घूमने निकले एलएलबी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। छात्र की उसी के कार में बुधवार को उसकी लाश मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लाश तक सबसे पहले उसी की महिला मित्र ने देखा इसके बाद महिला मित्र ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगी। मुखानी पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मूलरूप से चम्पावत पिथौरागढ़ निवासी 23 वर्षीय पार्थ सिंह सामंत पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर कठघरिया मुखानी में अपनी मां गीता व बहन के साथ रहता था। गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। मंगलवार रात पार्थ ने खाना खाया और कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है एक घंटे में लौटेगा लेकिन लौटानहीं। रात मां ने फोन किया तो कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही और इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई

बताया जा रहा की मृतक की युवक की एक महिला मित्र मुखानी चौराहे के पास रहती है. सुबह जब उसे भी पार्थ का फोन स्विच ऑफ मिला तो उसने पार्थ के दोस्तों को फोन किया। वह जब नहीं मिला तो वह खुद तलाश में निकली जहां देर बुधवार आरके टेंट हाउस के पास उसे पार्थ की कार दिखाई दिया। पार्थ सीट खोल कर पूरी तरह लेटा हुआ था। कार के दरवाजे भी लॉक नहीं थे उठाने पर भी जब पार्थ नहीं हुआ तो महिला मित्र ने पार्थ के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें एसटीएच भेज दिया गया। एसटीएच में चिकित्सकों ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

कार में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म का पता चल सकेगा. परिजनों और महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad