हल्द्वानी : पत्नी साथ जा रहे पुलिस कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट, कुत्ता भी छोड़ा

खबर शेयर करें -

मुखानी थाने में तैनात सिपाही से दो स्कूटी सवार ने जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने सिपाही पर अपना कुत्ता भी छोड़ दिया।

थाना मुखानी में तैनात अनीस अहमद ने मुखानी थाना को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ दिन में 11 बजे स्कूटी से फतेहपुर से महिला चिकित्सालय हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को ऊंचापुल रामलीला ग्राउंड के सामने रूकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

फिर गाली-गलौज करना शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सिपाही ने उनका पीछा किया तो मुखानी चौराहे पर लगे जाम में दोनों स्कूटी सवारों को रोक लिया। आरोप है जब स्कूटी सवारों से गाली-गलौज करने की वजह पूछी तो युवकों ने मारपीट और धक्का मुक्की शुरू कर दी। वहीं एक युवक ने सिपाही पर हेलमेट बरसा दिए। सिपाही के मुताबिक युवकों के पास एक कुत्ता भी था जिसे उन्होंने सिपाही पर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

हंगामा होता देख वहां भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। भीड़ को देखकर दोनों ही आरोपियों का जोश भी ठंडा हो गया। आरोपियों ने अपना नाम रजत मेहता (29) और सारस्वत सिंह पुत्र हेमंत कुमार निवासी लोहरियासाल तल्ला बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

Ad Ad Ad Ad