हल्द्वानी : कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, ढाई करोड़ रुपये का माल जल कर खाक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :  हीरानगर में मकान के ऊपर बना शोरूम मंगलवार सुबह अचानक धधक गया। पल भर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गई और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। शोरूम मालिक के मुताबिक यह नुकसान करीब ढाई करोड़ रुपये का है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

हीरानगर निवासी प्रवीण पांडे और उनके भाई उदित पांडे अपने घर की ऊपरी मंजिल पर वीनस ट्रेडर्स के नाम से कपड़ों का शोरूम चलाते हैं। मंगलवार सुबह परिवार निचले तल पर था। सुबह सात बजे साफ-सफाई करने वाली महिला पहुंची तो उसने ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देखा।

जानकारी मिलते ही शोरूम मालिक छत पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं हुई। इधर, खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। शोरूम मालिक प्रवीण पांडे ने बताया कि दुकान में रेडीमेड कपड़े, तैयार ऑर्डर और कपड़ों के थान के अलावा अन्य सामान था, जो जलकर राख हो गया। उन्होंने करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान जताया है। मौके पर पहुंचे सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग का अंदेशा है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में