हल्द्वानी : नाबालिगों को वाहन थमाना उनके परिजनों को पड़ा भारी, दोपहिया वाहन पर रफ्तार भर रहे नाबालिको के पिता पर मुकदमा किया दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : कच्ची उम्र में रफ्तार का शौकीन नाबालिगों को वाहन थमाना उनके परिजनों को भारी पड़ गया। बनभूलपुरा में चेकिंग के दौरान ऐसे ही एक नाबालिग को रोका गया, जोकि अपने चाचा के दोपहिया वाहन पर रफ्तार भर रहा था। नाबालिग को तो पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन उसके चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। ऐसे ही दो और मामलों में बनभूलपुरा पुलिस ने नाबालिगों के पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। मजे की बात तो यह है कि दोनों मामलों में वाहन किसी तीसरे व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक, 30 अप्रैल को पुलिस लाइन नंबर 17 में चेकिंग कर रही थी। तभी बिना हेलमेट मोटर साइकिल संख्या यूके04जे3884 चला रहे चालक को रोका गया। जांच में सामने आया कि मोटर साइकिल चला रहा गोपाल मंदिर बनभूलपुरा निवासी आयान पुत्र नाजिम महज 14 वर्ष का है। ई-चालान मशीन से पता चला कि मोटर साइकिल वार्ड 20 नई बस्ती निवासी मो. नदीम पुत्र नजाकत मियां के नाम पंजीकृत है, जो अयान का चाचा है। पुलिस ने अभिभावकों को मौके पर बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द किया और मोटर साइकिल सीज करते हुए मो. नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : बंगाली कॉलोनी काली मंदिर में भागवत कथा का समापन: रविशंकर महाराज बोले- 'मानव सेवा और आचरण में धर्म ही ईश्वर की सच्ची भक्ति', 3 अक्टूबर को विशाल भंडारा