हल्द्वानी : स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं थे तो नशेड़ी ने चुरा ली बाइक, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं थे तो नशेड़ी ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस तलाश में जुटी और नशेड़ी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि बीती 24 अप्रैल को मल्ला चौकी काठगोदाम निवासी अशरफ पुत्र असलम की बाइक महावीर गंज गली मंगलपड़ाव से चोरी हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और आरोपी को गौलापार से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में युवतियों के विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत फैलाकर गाड़ी छोड़ भागे आरोपी, फॉरेंसिक टीम को मिली बुलेट

आरोपी ने अपना नाम बागजाला गौलापार काठगोदाम निवासी सौरभ आर्या पुत्र योगेश चन्द्र बताया। बताया कि वह इंटर पास है। गलत संगत में पड़कर कुछ समय पहले स्मैक पीना सीख गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, गांव-गांव पहुंचेगा बैंकिंग का लाभ, सहकारिता से समृद्धि’ के संकल्प के साथ विकास का रोडमैप तय

स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए चोरी करने लगा। महावीर गली से चोरी बाइक उसने मास्टर चॉबी से खोली। पुलिस टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी, कां. संतोष बिष्ट और कमलेश नौला थे।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल की उम्र से यौन शोषण कर रहा था पिता: हिम्मत जुटाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, एसपी क्राइम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad