हल्द्वानी : ऑनलाइन गेमिंग के लिए आईपीएल मैच की टीम नहीं चली तो दोस्त ने दोस्त पर तमंचे से चलाई गोली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । मानपुर पश्चिम के आनंदपुर में तमंचे से गोली मारकर किशोर को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नेपाल निवासी साथी भी पकड़ा गया है। दोनों ही अपने दोस्त के घर पर रूके थे और ऑनलाइन गेमिंग के लिए क्रिकेट टीम बनाने के चलते आपसी विवाद हो गया था और परिवार के किशोर पर गोली चला दी।

पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में पीएन मीणा ने मामले का खुलासा किया। आनंदपुर निवासी सुशील कुमार मौर्य ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दो दोस्त किशन ठाकुर उर्फ बब्लू निवासी ढकरानी देहरादून और सुरेंद्र सिंह निवासी सूर्य विनायक जिला भक्तपुर, नेपाल रूके हुए थे। बीती 20 अप्रैल को दोनों की घर की छत पर शराब पी रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

जिसके बाद दोनों में आपसी विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बब्लू ने आवेश में आकर सुशील के 16 वर्षीय भतीजे वेदांत मौर्य को गोली मार दी। जो उसके पेट में जाकर लगी। दोनों बब्लू और किशन तुरंत ही घर से भाग गए। वेदांत का उपचार बरेली में चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

इस दौरान पता चला कि बब्लू पहले से ही आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। देहरादून में पुलिस ने उस पर एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट के आदेश के बाद वह जेल भी जा चुका है। दोनों ही आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश, देहरादून और नेपाल सीमा तक पर नेटवर्क को खंगाला।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने बेलबाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद बब्लू ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के लिए आईपीएल में टीम बनाता है। गलत टीम बन गई थी इसी बात पर लेकर उसका सुधीर से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला
Ad Ad Ad Ad