हल्द्वानी : मोबाइल गेम खेलने पर बच्चे को परिजनों ने डांटा तो महज 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दे दी जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मोबाइल पर गेम खेलने की लत बच्चे की जान पर भारी पड़ गई। लत ने नाराज परिजनों ने उसे डांटा तो महज 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मुखानी थानाक्षेत्र के कमलुवागांजा निवासी शिवराज सिंह के 13 वर्षीय बेटे रविनेश बनकोटी ने रविवार शाम फांसी लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

परिजनों ने बेटे को फंदे से लटकते देखा तो होश फाख्ता हो गए। परिजन आनन-फानन में बच्चे को फंदे से उतार कर एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

मजिस्ट्रेट के आदेश पर पंचनामा भर बगैर पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चर्चा है कि रविनेश मोबाइल अत्यधिक गेम खेलता था और इसी को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी
Ad Ad Ad Ad