हल्द्वानी : समोसा खिलाने के बहाने कूड़ा बीनने वाले बच्चे को घर ले जा किया कुकर्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में आठ वर्ष के बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। मामला 30 जून का है।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी एक महिला के पांच बच्चे हैं। महिला लोगों के घरों में काम करती है। वह बीते दिनों लोगों के घर में काम पर गई थी। इस दौरान उसका आठ साल का बेटा घर पर था। इस बीच इंदिरानगर निवासी मोहम्मद जकी उनके घर आया। युवक ने समोसा लाने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया। इसके बाद बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने मां के आने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला मंगलवार को थाने पहुंची। एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि मो. जकी कबाड़ का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति