हल्द्वानी : एक मुर्दा न मिलने से तीन करोड़ की योजना पड़ी ठप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक मुर्दा न मिलने से करीब तीन करोड़ की योजना ही ठप पड़ गई है। यहां नगर निगम ने विद्युत शवदाह गृह बना लिया, संचालित करने के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ तक बुला लिए हैं। मगर, इसके ट्रायल के लिए एक लावारिस लाश की तलाश खत्म नहीं हो रही है। जबकि बीते एक महीने में निगम शहर के सभी मुर्दाघरों तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

बता दें कि निगम का दावा है कि विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बीती 30 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में इसका लोकार्पण भी कर दिया है। लेकिन तब से अब तक शवदाह गृह काम में नहीं लाया जा सका है। इसके पीछे नगर निगम का तर्क है शवदाह गृह का ट्रायल करने के लिए एक लावारिस लाश खोजी जा रही है। ट्रायल होते ही शवदाह गृह शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव