हल्द्वानी : पॉक्सो कोर्ट ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करके होटलों में करता था रेप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नंदन सिंह की कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी किशोर को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही कोर्ट ने 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. घटना के समय आरोपी की उम्र 17 साल थी. मामले की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत पॉक्सो कोर्ट में की गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

नाबालिग छात्रा को होटलों में ले जाकर किया दुष्कर्म: शासकीय अधिवक्ता एडीजीसी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मामला नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है. वहां चार नवंबर 2019 को किशोरी के परिजनों ने पुलिस में एक किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप था कि कक्षा आठ में पढ़ रही उनकी छात्रा का किशोर द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी. किशोर ने छात्रा पर दबाव बनाकर कई होटलों में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल: आरोपी किशोर से परेशान होकर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी. पूरे मामले में परिजनों ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. रामनगर कोतवाली पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोर के खिलाफ कार्रवाई की थी. पूरे मामले में गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी किशोर को 20 साल की कठोर कारावास और ₹15,000 का अर्थदंड लगाया है. वर्तमान समय में किशोर बालिग हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad