हल्द्वानी :  पुलिस ने 275 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  पुलिस ने 275 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार तड़के रोडवेज, मटर गली और डीके पार्क में गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूमता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

इस पर पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। उसके हाथों में जूस का पोस्टर लगे हुए एक पेटी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा बताया। जब जूस की पेटी की तलाशी ली तो उसमें नशे के इंजेक्शनों की खेप मिली। दो अलग-अलग किस्म के 275 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

पूछताछ में बताया कि वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से पंकज नामक व्यक्ति से ये इंजेक्शन खरीद कर लाया था। पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों को सीज करने के साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।