हल्द्वानी: पुलिस ने भारी मात्रा में यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पुलिस ने भारी मात्रा में यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के कब्जे से करीब 800 ग्राम यारसा गम्बू बरामद की गयी है. पकड़ा गया एक आरोपी राजस्थान जबकि दूसरा आरोपी उत्तराखंड के बागेश्वर का रहने वाला है. पकड़ी गई कीड़ा जड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है.

कीड़ा जड़ी के साथ पकड़े गए तो आरोपी: एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई की गई है. सूचना मिली की दो तस्कर प्रतिबंधित वस्तु की तस्करी कर रहे हैं. पुलिस ने नैनीताल रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान दोनों तस्करों को पकड़ा गया है. आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 800 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद की गयी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश

उत्तराखंड से दिल्ली ले जा रहे थे कीड़ा जड़ी: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके नाम सुबोध कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशनलाल हाल निवासी पलटन बाजार देहरादून जबकि मूल रूप से ग्राम गढ़ हिम्मत सिंह थाना दोवा जिला दोवा राजस्थान का रहने वाला है. दूसरे आरोपी का नाम भूपेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी बासे सुमगढ़ थाना कपकोट बागेश्वर है. दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 26 वन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कीड़ा जड़ी को पहाड़ से लाकर दिल्ली तस्करी करने की फिराक में ले जा रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें