हल्द्वानी : निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज, गाली गलौच करते हुए 2 लाख की लूट का आरोप लूटपाट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौच के साथ लूटपाट के मामले में लईक कुरैशी के पुत्र पर आज थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुवे कहा कि कल वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था, तभी थोड़ी दूरी आगे जाने पर दूसरी ओर से तीन लड़के आए और उनकी कार को घेर लिया, फिर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए लूटपाट भी कर दी, जिसमें समद कुरैशी पुत्र लइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद था, साथ ही उनकी गाड़ी में रखें 200000 रुपए भी उनके द्वारा लूट लिए गए। इस संबंध में उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार