ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक के तहत हल्द्वानी पुलिस ने दो नशा तस्करों के पास से नशीले इंजेक्शन और स्मैक की बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन नार्को स्ट्राइक के तहत हल्द्वानी के बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लाइन नंबर 18 निवासी सलमान को 49 नशीले इंजेक्शन और सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया है तो वहीं, गांधीनगर स्थित एक स्मैक तस्कर सोनू सागर को पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश


बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि नशे के कारोबार पिछले काफी दिनों से कर रहे हैं और इंजेक्शन और इसमें को उधम सिंह नगर से खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पकड़ा गया सलमान लोगों को इंजेक्शन के माध्यम से नशे का डोज भी देने का काम करता है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad