हल्द्वानी : बेस अस्पताल पर 4 मीटर तक लगा लाल निशान, तोड़ा जा सकता है इन सरकारी संपत्तियों के कुछ हिस्सों को

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : प्रशासन, नगर निगम और लोनिवि की ओर से शुक्रवार को भी अतिक्रमण का चिन्हीकरण किया गया। नैनीताल रोड पर रोडवेज स्टेशन के पास चिन्हीकरण किया गया। कुल 13 संपत्तियों पर लाल निशान लगाए गए। इसी क्रम में बेस अस्पताल पर 4 मीटर तक और मिनी स्टेडियम के नैनीताल रोड पर बने गेट की दीवार पर 4.5 मीटर तक लाल निशान लगा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

अगर अभियान चलाया गया तो इन सरकारी संपत्तियों को भी तोड़ा जाएगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नैनीताल और बरेली रोड को 12-12 मीटर तक चौड़ा किया जाना है। जाम की समस्या से निपटने के लिए यह बहुत जरूरी है। बताया कि मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक कुल 80 संपत्तियों का चिन्हित कर लिया गया है। इनमें राजकीय और निजी संपत्तियां शामिल हैं। खासतौर से कई व्यापारियों की दुकानें अतिक्रमण की जद में आ रहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी