हल्द्वानी : रेस्तरां संचालक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का लगा आरोप, पीड़िता की मां ने करवाया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोप रेस्टोरेंट संचालक पर लगा है. किशोरी की मां का आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया. किशोरी अब 6 माह की गर्भवती है. पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ गुमटी में बेतरतीब कट ने ली एक और जान, आटो-कार टक्कर में महिला की मौत, 8 घायल

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अल्मोड़ा के शीतलाखेत का मूल रूप से रहने वाला 25 वर्षीय युवक हल्द्वानी में रेस्टोरेंट का संचालन करता है. युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था और उसका शरीर शोषण करता था. बीते दिन जब नाबालिग ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वह 6 माह की गर्भवती है. इसके बाद पीड़िता से मां ने पूछताछ की तो पीड़िता ने रेस्टोरेंट संचालक द्वारा शारीरिक शोषण करने की बात कही.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा; एसआइ पर संघ कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप, विधायक की अगुवाई में धरना

पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मुखानी थाने के एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हरीश पनेरू का 'शुद्धि' अभियान: 2027 चुनाव से पहले घर-घर बांटेंगे गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा; शराब के बहिष्कार की अपील