हल्द्वानी : फ्री में चाय न पिलाने पर दबंगों ने ठेला मालिक और उसके कर्मचारी को पीटा, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  फ्री में चाय न पिलाने पर कुछ दबंगों ने ठेला मालिक और उसके कर्मचारी को पीट दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि दबंग गल्ले में रखे 3 हजार रुपये भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई गुहार लगाई है।

रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी किशन जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह एसटीएच के बाहर चाय का ठेला लगाता है। बीते मंगलवार की रात उसके ठेले में राहुल वालिया, दीपक अधिकारी, रोहित अधिकारी स्कूटी तथा गौरव साहू, राहुल अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक और कार में सवार होकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

उन्होंने चाय और अंडे का ऑमलेट मांगा तो उसने बनाकर दे दिया। जब पैसे मांगे तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में उनके सिर में 20 टांके लगे हैं, जबकि उनके कर्मचारी प्रिरेंद्र नयाल के सिर में भी 25 टांके लगे हैं। उन्होंने बताया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने ठेले में तोड़फोड़ की और गल्ले में रखे 3 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। तोड़फोड में करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर