हल्द्वानी : टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार 16 वर्षीय किशोर पेयजल टैंकर के चपेट में आ गया. हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक किशोर पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है.

मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि हीरा नगर निवासी 16 वर्षीय सागर सिंह कोचिंग क्लास कर स्कूटी से वापस लौट रहा था. तभी आरटीओ रोड के पास पेयजल के टैंकर के चपेट में आ गया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक किशोर का पिता उत्तराखंड पुलिस में चंपावत जिले में तैनात है. मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी समेत कई पुलिस के अधिकारी पहुंच गए और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर